राजस्थान के हिन्दी लेखन को समर्पित संस्थान का वार्षिक आयोजन ‘डॉ. घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार वितरण समारोह’ दिनांक 28 सितम्बर, 2009 को चूरू जिला मुख्यालय पर स्थित सूचना केंद्र में आयोजित किया गया। इस पुरस्कार का यह द्वितीय आयोजन था। समारोह में जोधपुर मूल की हिंदी की ख्यातनाम युवा लेखिका मनीषा कुलश्रेष्ठ को उनकी भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित कहानी पुस्तक ‘कठपुतलियां’ हेतु पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम रूपरेखा :-
मुख्य अतिथि – श्रीमती सुलोचना रांगेय राघव, साहित्यकार, जयपुर
अध्यक्ष – डॉ. घासीराम वर्मा, शिक्षाविद, झुंझुनू
विशिष्ट अतिथि – श्रीमती मधु कांकरिया, साहित्यकार, कोलकाता
मुख्य वक्ता – श्री प्रेमचंद गांधी, साहित्यकार, जयपुर
झलकियां :-
समारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर उदघाटन करते हुए सुलोचना रांगेय राघव
मनीषा कुलश्रेष्ठ को ‘डॉ. घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार-2009′ प्रदान करते हुए अतिथि
मंचासीन सम्माननीय अतिथि एवं पुरस्कृत साहित्यकार
समारोह केंद्रित स्मारिका ‘प्रयास-4′ का विमोचन
समारोह के गवाह साहित्य प्रेमी
———————————
डॉ. घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार-२००९ घोषित
प्रयास संस्थान ने इस वर्ष अनुशंसित पुस्तकों का मूल्यांकन करके वर्ष २००९ का पुरस्कार जोधपुर में जन्मीं मनीषा कुलश्रेष्ठ की भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित कहानी संग्रह “कठपुतलियाँ” को देने का निर्णय किया है।
संस्थान सभी अनुशंसा कर्त्ताओं का आभारी है। (२६ जुलाई, २००९ /चूरू)
मनीषा कुलश्रेष्ठ
परिचय
जन्म : 26 अगस्त 1967, जोधपुर
शिक्षा : बी एस सी, विशारद ( कत्थक) एम. ए. ( हिन्दी साहित्य) एम. फिल.
प्रकाशित कृतियां : बौनी होती परछांई ( कहानी संग्रह) मेधा प्रकाशन
कठपुतलियां ( कहानी संग्रह) ज्ञानपीठ प्रकाशन
कुछ भी तो रूमानी नहीं ( कहानी संग्रह) अंतिका प्रकाशन
उपन्यास ‘शिगाफ’ (राजकमल प्रकाशन) से शीघ्र प्रकाश्य
अन्य : बहुचर्चित कहानी कठपुतलियां का साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा तेलुगू, अंग्रेज़ी, पंजाबी, उर्दू, डोगरी, राजस्थानी, कश्मीरी भाषाओं में अनुवाद.
कई विदेशी रचनाओं का हिन्दी अनुवाद
आजकल ज्ञानपीठ की पत्रिका ‘नया ज्ञानोदय’ के लिए स्थायी कॉलम ‘ इंटरनेट और साहित्य’ लिख रही हैं।
सम्मान : 1989 में राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा ‘चन्द्रदेव शर्मा पुरस्कार’ से सम्मानित।
2001 में कथाक्रम द्वारा आयोजित भारतीय युवा कहानीकार प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार से सम्मानित।
संप्रति : वेब पर पहली साहित्यक वेबपत्रिका हिन्दीनेस्ट.कॉम का पिछले आठ वर्षों से संपादन तथा स्वतन्त्र लेखन
—————————————-
विज्ञप्ति :-