प्रयास संस्थान की ओर से राजस्थानी साहित्यकारों को ‘सावित्री चौधरी खूमसिंह साहित्य पुरस्कार’ दिए जाने का निर्णय किया गया है। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए चुने गए साहित्यकार को ग्यारह हजार रुपए नकद देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिवर्ष चूरू में विधिवत आयोजन कर यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार राजस्थानी भाषा के साहित्यकार को उसकी किसी एक उल्लेखनीय कृति पर प्रदान किया जाएगा। राजस्थानी साहित्यकार सावित्री चौधरी और उनके पति खूमसिंह के सौजन्य से प्रारंभ यह पुरस्कार महिला साहित्यकारों को प्रमुखता से प्रदान किया जाएगा।
इस कड़ी का पहला आयोजन 2016 का पुरस्कार होगा।