साहित्यिक, सांस्कृतिक अनुष्ठानों के पुनीत ध्येय के साथ वर्ष 2004 से सक्रिय प्रयास संस्थान, चूरू पंजीकृत स्वयंसेवी संगठन है।
प्रयास संस्थान, चूरू अंचल के युवा कार्यकर्ता दुलाराम सहारण द्वारा स्थापित ऐसा संगठन है, जिसमें सामाजिक सरोकार शीर्ष पर हैंं। साहित्य, संगीत, कला सहित समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्प इस संस्थान की प्रमुखता में हैं।
प्रयास संस्थान, चूरू अपनी स्थापना के पश्चात निरंतर आयोजनों के माध्यम से श्रेष्ठ अभिव्यक्ति देता रहा हैं। जिन्हें साइडबार में विधावार देखा जा सकता हैं।
प्रयास संस्थान, चूरू राजस्थानी और हिन्दी में उल्लेखनीय साहित्यिक प्रकाशनों की शृंखला भी स्थापित किए हुए हैं। अनुसिरजण, लीलटांस, आलोचना शोध पत्रिका, अनुक्षण आदि इसी शृंखला की मानक इकाई हैं।
प्रयास संस्थान का चूरू जिला मुख्यालय पर अपनी भूमि में निज कार्यालय भी ‘प्रयास भवन’ नाम से स्थापित है।
प्रयास भवन में ही प्रयास शोध—संदर्भ केंद्र की प्रकल्पना की गई है। जिसके माध्यम से शोध के नवीन आयामों की स्थापना पर बल दिया जाना है।
इन सब के अलावा अन्यान्य गतिविधियों के दिशा में भी प्रयास संस्थान, चूरू विचार रखता है।